पाटन।।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के राष्ट्रव्यापी दीवार लेखन महाअभियान के आह्वान एवं प्रदेश भाजपा के निर्देशन पर भारतीय जनता पार्टी मध्य पाटन मंडल के पदाधिकारियों ने पाटन नगर में जिलाध्यक्ष जिंतेंद्र वर्मा के नेतृत्व में “फिर एक बार मोदी सरकार” के संकल्प के साथ दीवार लेखन कर विकास का कमल खिलाने का संकल्प लिया।

जिंतेंद्र वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग ने कहा कि भारत सहित पूरे छत्तीसगढ़ में दीवार लेखन का कार्य मिशन मोड़ पर चल रहा है। भारत में पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विकास का कमल खिलाने के लिए संकल्पित है। 2019 लोकसभा चुनाव में जो इतिहास दुर्ग लोकसभा ने सबसे अधिक मतो से जितने का दर्ज किया है उस इतिहास को और दोहराया जाएगा साथ ही पिछले बार से अधिक मतो से भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। दुर्ग लोकसभा का केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी चुका है।
पाटन में आयोजित दीवार लेखन अभियान में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,मध्य पाटन भाजपा मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,पूर्व अध्यक्ष कृष्णा भाले,जगदीश मालपानी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दामोदर चक्रधारी,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष केवल देवांगन,मध्य पाटन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा,भाजयुमो उपाध्यक्ष मिलन देवांगन,नगर अध्यक्ष होरीलाल देवांगन,केशव बंछोर,सागर सोनी,नितेश तिवारी,नागेंद्र कश्यप,वागेश वासशंकर,आकाश तिवारी,लवी भाले,पोषण ठाकुर,सतीष पटेल,होमलाल पेंडरिया,बसंत पेंडरिया उपस्थित थे।






