सेलूद/पाटन।
कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत किए गए सांकेतिक चक्काजाम के दौरान वैशालीनगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन सड़क पर फंस गए। विधायक पाटन की ओर जा रहे थे, तभी सेलूद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया।
चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हस्तक्षेप किया और भाजपा विधायक रिकेश सेन की गाड़ी को सुरक्षित तरीके से जाम से बाहर निकलवाया। इसके बाद यातायात को आंशिक रूप से बहाल किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।







