निर्दलीय चुनाव जीतने वाले विद्यानंद कुशवाहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे भाजपा के सांसद और विधायक, अहिवारा पालिका में कुशवाहा ने एकतरफा जीत दर्ज की है


अहिवारा। नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 6 मार्च को पालिका परिसर में रखा गया है। बता दे कि विद्यानंद कुशवाहा भाजपा के सीनियर लीडर है। उसे भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए टिकिट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय लड़कर जीत दर्ज की है। इस शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक दुर्ग शहर गजेंद्र यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा तथा विशेष अतिथि के रूप पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष मंजू लता नरेंद्र  यादव,  पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक बारले, वरिष्ठ शिक्षक नरेंद्र धनकर, समाज सेवी रितेश अग्रवाल होंगे।