पाटन नगर सहित आसपास के गांवों में बढ़ रहा है अवैध कारोबार
पाटन। पाटन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कारोबार बढ़ गया है। अवैध कारोबार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर आज भाजपाईयों ने नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में एसडीएम पाटन, एसडीओपी पाटन और थाना प्रभारी पाटन की ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
भाजपा ने नेता और नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले सहित अन्य भाजपा नेताओं ने एसडीएम , एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर बताया है की पाटन में अवैध शराब की बिक्री तेजी से हो रही है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। इसके अलावा पाटन नगर के कई जगह पर नशीली दवाई का कारोबार भी होने की खबर है। नशीली दवाओं का लत बच्चो को लग रहा है। इसके अलावा अवैध रूप से कबाड़ी का भी कारोबार किया जा रहा है। जिस पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए। योगेश निक्की भाले ने बताया की अवैध कारोबार बढ़ने से क्षेत्र में चोरी की भी घटना बढ़ रही है। इस कारण इन पर रोक लगाना जरूरी है।







