नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा संगठन ने चुनावी तैयारी हेतु वार्डो में लिया बैठक

Patan

तीसरी इंजन की नगर सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है – दिलीप साहू

पाटन विधानसभा के आगामी नगरीय चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर पंचायत पाटन के वार्डों में बैठक का दौर लगातार जारी है। जिसमें नगर पंचायत पाटन चुनाव के प्रभारी दिलीप साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्र में  नरेंद्र मोदी  एवं राज्य में  विष्णुदेव  के डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद से संचालित है, जो सभी वर्गों , सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार से तीसरी इंजन की सरकार नगर की सरकार बनाना हम सबका लक्ष्य है।

भाजपा सरकार ने नगरीय चुनाव में अध्यक्ष निर्वाचित करने का आम मतदाताओं के दिया अधिकार – खेमलाल साहू खेमलाल साहू निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सबके आशीर्वाद से केंद्र में तीसरी बार माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनते ही हम सबके आराध्य प्रभु श्रीराम जी जो लगभग साढ़े पांच सौ वर्षों से अधिक समय से तालपतरी में था, जिनको देश में साठ वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस की सरकार ने राज किया , किन्तु कांग्रेस के सरकार ने हमारे आराध्य देव प्रभु श्रीराम चंद्र जी को तालपतरी से मंदिर निर्माण की बात तो बहुत दूर है, प्रभु श्रीराम जी के अस्तित्व को काल्पनिक बताकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जन्मभूमि अयोध्या नहीं है कहा था। आज माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने हम सभी सनातनीयों के आराध्य प्रभु श्रीराम चंद्र जी का मंदिर निर्माण किया जो हम सबके लिए गौरव की बात है। राज्य में माननीय विष्णुदेव जी की सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की चुनाव को प्रत्यक्ष चुनाव कर आम मतदाताओं के हित में मत देने का अधिकार देने का कार्य किया है, जिनको पिछली कांग्रेस की सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव की आम मतदाताओ के अधिकार को ख़त्म करने का कार्य किया था। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने वार्ड मतदाताओं के बीच से नाम तय करने का निर्णय लिया है जिसके अनुरूप प्रत्येक वार्ड में पार्षद पद हेतु नामों की जानकारी लिया गया। जिन वार्डों में बैठक हुआ वह क्रमशः वार्ड क्रमांक 09, 12,13,14 एवं 15 में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बन्छोर, महामंत्रीद्वय अखिलेश मिश्रा, हरिशंकर साहू,नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,होरीलाल देवांगन ,जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, जिला अनु जाति उपाध्यक्ष हरप्रसाद आडिल, केवल देवांगन,केशव बन्छोर, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी,हेमलता पटेल, अन्नपूर्णा पटेल, रेणुका बिजौरा,किरण बंछोर,रागिनी नायक,इंदिरा वर्मा,लक्ष्मी निर्मल, शिला बंछोर, नीलकंठ देवांगन,प्रकाश बिजौरा, बाबा वर्मा,राजा शर्मा, गोवर्धन बिजौरा,संदीप मिश्रा, केशव बन्छोर, नितेश तिवारी,आदित्य सावर्णी,वागेश वशाशंकर, सागर सोनी,राधे यादव,आलोक पाण्डेय, अनिकेत मिश्रा,डा उत्तम निर्मल, राधिका कोसे,लक्ष्मण निर्मल,राजकुमार कोसे, नारायण पटेल,मेहतरु पटेल,नरसिंह पटेल,सालिक पेंडरिया,रामकृष्ण बघेल,जागेश्वर देशलहरे,देवेंद्र ठाकुर,नरोत्तम ठाकुर, चंदू यादव, सहित नगर के भाजपा कार्यकर्तागन एवं वार्डवासीयो की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ।