भाजपा पाटन विधानसभा प्रभारी सचिदानंद उपासने का कुम्हारी में युवाओं ने किया स्वागत

कुम्हारी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पाटन विधानसभा के प्रभारी सचिदानंद उपासने का भाजपा युवा मोर्चा कुम्हारी एवं भाजपा किसान मोर्चा द्वारा टोल प्लाजा कुम्हारी के पास फूल-माला एवं नारें लगाकर भव्य स्वागत किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो प्रभारी आशीष शुक्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य डिकेश पटेल, भाजयुमो अध्यक्ष सुजीत यादव, महामंत्री सौरभ पांडेय, उपाध्यक्ष मोहित पटेल, मंत्री गोलू सिंह, गोविंद देवांगन, सांसद प्रतिनिधि विद्यालय रामकुमार सोनी, किसान मोर्चा से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश यादव, जिला से प्रणव श्रीवास्तव, नारायण सोनकर, मंडल अध्यक्ष अश्वनी देशलहरे, विकास सोनी, गोविंद बघेल, गोविंद यादव अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।