पाटन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा पाटन मंडल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर के नेतृत्व में निकली यह यात्रा विभिन्न ग्रामों से होते हुए पाटन पहुंची।

तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में भाजपा के विभिन्न नेता एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।







