पाटन। भारतीय जनता पार्टी के 46वे स्थापना दिवस के तहत, प्रदेश भाजपा, जिला भाजपा संगठन के अनुसार , भारतीय जनता पार्टी के विश्वव्यापी कार्यक्रम , “स्थापना दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत “स्वच्छता अभियान” के तहत आज पाटन मंडल द्वारा वार्ड 03 के ओग्गर तालाब, सिदेश्वर महादेव शिव मंदिर प्रांगण,चबूतरा आदि आस पास की साफ सफाई की गई, जिसमें पाटन मंडल के अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी,सभापति श्री केवल देवांगन, केशव बंछोर, योगेश सोनी,अमित लोधी,दामोदर चक्रधारी, किरण बंछोर, लालचंद चक्रधारी,संतोष यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- April 10, 2025
भाजपा पाटन मंडल द्वारा,भारतीय जनता पार्टी, “स्थापना दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत “स्वच्छता अभियान” के तहत ओग्गर तालाब,शिव मंदिर में साफ सफाई किया गया
- by Ruchi Verma