पाटन। पाटन ब्लॉक के सरपंच संघ का चुनाव आज रेस्ट हाउस पाटन में संपन्न हुआ। विनय चंद्राकर को सर्वसम्मति से पाटन ब्लॉक सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद विनय चंद्राकर को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी रहा । भाजपा पाटन मंडल के महामंत्री अखिलेश मिश्रा ने भी विनय चंद्राकर को बधाई दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा समर्थित सरपंच गण सहित भाजपा के कार्यकर्ता वह गाना नागरिक मौजूद रहे।







