भाजपा पाटन मंडल की नई कार्यकारिणी मिले सांसद विजय बघेल , भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से, नई टीम में दिखा उत्साह



पाटन।  भारतीय जनता पार्टी, पाटन मंडल नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात भाजपा पदाधिकारियों की सांसद विजय बघेल एवं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक से सौजन्य भेंट  किया।
दिनांक 13 जुलाई 2025, रविवार को भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल की नवगठित कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांसद  विजय बघेल  (सांसद, दुर्ग लोकसभा) एवं भा.ज.पा. दुर्ग ज़िला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक  से भिलाई स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। यह भेंट विशेष रूप से मंडल में नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात संगठनात्मक संवाद, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्राप्त करने के उद्देश्य से की गई।

इस अवसर पर संगठन की भावी योजनाओं, ज़मीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान, और युवाओं की भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मंडल स्तर पर साझा रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस भेंट में मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, महामंत्री श्री अखिलेश मिश्रा, श्री कृष्ण कुमार साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, सोशल मीडिया प्रभारी श्री विजयकांत बंछोर, केवरा साह, किरण सोनवानी, सुनील वर्मा, खेमेंन साहू, तमन साहू, संतोष, टीकाराम, गोरेलाल श्रीवास, दिलीप साहु, लाजी साहू, रेखराम साहू, सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।