पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत 29 सितम्बर 2025, सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक कुर्मी भवन, पाटन में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक , जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले उपस्थित रहेंगे। शिविर में रक्तदाताओं को हेलमेट वितरित किए जाएंगे, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक अतिश सपहिया, किरण बंछोर है। मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर जी ने इस अवसर पर कहा
यह सेवा का अवसर है। सभी कार्यकर्ताओं, आमजनों, पार्षदगण, प्राधिकृतिक अध्यक्ष, सभी शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सभी पाटन मंडल,मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा परिवार के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस महाअभियान को सफल बनाएं।






