भाजपा पाटन का लाभार्थी सम्मेलन आज, रेस्ट हाउस में दोपहर 1 बजे से होगा आयोजन


पाटन। भारतीय जनता पार्टी संयुक्त तीनो मण्डल के द्वारा दिनाँक 05/03/2024 दिन मंगलवार को दोपहर 01.00 बजे रेस्ट हाउस पाटन में लाभार्थी सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है l कार्यक्रम में मुख्यातिथि बृजेश बिचपुरिया संयोजक होंगे। अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा जी जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशेष अतिथि खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, एल लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, श्री लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल की उपस्थिति में संपन्न होगी। उक्त कार्यक्रम में पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनो मण्डल में निवासरत प्रदेश,जिला,मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, निर्वाचित समस्त स्तर के जनप्रतिनिधिगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष के वरिष्ठ, कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे.