पाटन। भाजपा के दो दिग्गज कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेश प्रवेश कर लिया है। मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने आज इन दोनों को कांग्रेस प्रवेश कराया। पाटन में आज नगर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर नाग एवं भाजपाई नीरज चंद देवांगन ने आज कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने गमछा पहनकर स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवेश कराया। इस अवसर पर ओ एस डी आशीष वर्मा , नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू सहित अन्य मौजूद रहे।







