14 अगस्त को भाजपा का पाटन में विशाल तिरंगा यात्रा, भाजपा ने बनाए यात्रा प्रभारी, तैयारी को दिशा निर्देश जारी

पाटन। आगामी 14 अगस्त को भाजपा का तिरंगा रैली पाटन विधानसभा में निकलेगी। इसके लिए भाजपा ने वयापक तैयारी शुरू कर दी गई है। मध्य पाटन भाजपा मंडल के लिए तिरंगा यात्रा रैली का प्राभारी सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, सुनील वर्मा व बाबा वर्मा को बनाया गया है। मध्य पाटन मण्डल में तिरंगा रैली में सांसद विजय बघेल , तिरंगा यात्रा पाटन विधानसभा प्राभारी पूर्व मंत्री रामशिला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर, मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।