मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अशुभ बातें करना भाजपा की ओछी मानसिकता_ बिन्दा मेश्राम

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर के अध्यक्ष बिन्दा मेश्राम ने प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उन्होंने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया वह उनके कुपित संस्कारों और कुंठित मानसिकता की देन है। विपक्षी दल और उनके नेता छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता पचा नहीं पा रहे हैं। महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर की अध्यक्ष ने कहा कि पुरंदेश्वरी जी का हंटर अपनी ही पार्टी पर नही चल पा रहा है। अपने ही दल के नेताओं पर नकेल कसने में असमर्थ रहने के बाद उनकी मानसिकता कुंठित हो चुकी है और इसका ही नतीजा है कि वह उलजुलूल बयान बाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में नया योजना, गोधन न्याय जैसी योजनाएं विकास और संस्कार संस्कृति को बढ़ावा देने वाली नीतियों को भाजपा पचा ही नहीं पा रही है। 15 साल तक प्रदेश में अराजकता का माहौल बनाए रखने वाली भाजपा के संस्कार तो हम पहले ही देख चुके हैं। लेकिन अब इनके नेता अपनी मर्यादाए भी लांग रहे हैं। मेश्राम ने कहा कि राजनीति में विचारों का भेद होता है लेकिन मर्यादा लांघते हुए व्यक्तिगत रूप से किसी के जन्मदिन के अवसर पर श्राप और दूसरी असंस्कार प्रदर्शित करता है की भाजपा किस मानसिकता के साथ यहां काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बेहद संवेदनशील और न्याय प्रिय है.. माटी पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के खिलाफ बाहरी नेताओं की ऐसी टिप्पणी छत्तीसगढ़ी अस्मिता पर चोट है और इसका जवाब जनता ही देगी।