भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने प्रतिभाशाली बेटी कुमुदनी वर्मा को दी बधाई



पाटन। छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रयोगशाला परिचायक परीक्षा में पाटन राज के ग्राम कसही निवासी कुमारी कुमुदनी वर्मा ने महिला वर्ग से चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, परिवार और समाज का नाम रोशन किया।

कुमुदनी के पिता श्री विजय वर्मा सब्जी विक्रेता हैं एवं माता श्रीमती सुनीता वर्मा आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। बेहद सामान्य परिवार से आने वाली कुमुदनी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए मिसाल है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा स्वयं कसही पहुँचे और कुमुदनी वर्मा को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा –
“गाँव की बेटी ने प्रदेश स्तर पर जो स्थान हासिल किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और ऊर्जा का संचार करेगी।”

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बधाई देने पहुँचे –
निखिल चंद्राकर, एकता चंद्राकर, केशव बंछोर ,कुणाल  वर्मा शैलेश आडील मनेंद्र वैष्णव मोहित साहू मनहरन लोकेश अजय डीलन आडील सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे