भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा का पतोरा में किया जोशीला स्वागत, प्रदेश संगठन में मंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार पाटन आगमन पर जगह जगह स्वागत


पाटन। प्रदेश भाजपा के मंत्री बनने के बाद पहली बार पाटन आगमन के अवसर पर जितेंद्र वर्मा का जगह जगह स्वागत किया गया। पाटन विधानसभा के प्रवेश द्वार ग्राम पतोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री वर्मा का जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देव चरण कौशल, जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी, चित्रसेन कलिहारी, गोरे लाल श्रीवास, राजेन्द्र वर्मा, टीका राम देवांगन, सनत वर्मा, राजू साहू, मनोज साहू, हेमचंद साहू, महेंद्र गजपाल, प्रेमलता साहू, श्रीमती दीपक साहू, ललित , पप्पू चांदने  सहित अन्य मौजूद रहे।