पाटन । जनपद उपचुनाव में आज राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया, जब भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू अपने समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे। आज नामांकन जमा करने का आखिरी दिन था, ऐसे में भाजपा ने एकजुटता दिखाते हुए बड़ी रैली निकाली।

भाजपा नेता राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा, मंडल अध्यक्ष और भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रैली में महिला और पुरुष मतदाताओं का उत्साह भी देखने लायक रहा।
भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पाटन को कांग्रेस मुक्त करने की शुरुआत इस उपचुनाव से होगी। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच भाजपा कार्यकर्ता जनपद पंचायत पाटन पहुंचे, जहां प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने क्षेत्र क्रमांक 4 से अपना नामांकन दाखिल किया।
अब इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इसे प्रतिष्ठा की लड़ाई मानकर मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के नामांकन रैली में भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री दिलीप साहू, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकार, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष रानी केशन बंछोर, कमलेश चंद्राकार, कमलेश साहू, राजेश चंद्राकार, निर्मल जैन, कैलाश यादव, सरपंच और भाजयुमो अध्यक्ष रवि सिंगौर, लोक मनी चंद्राकार, हर्षा चंद्राकार, रूपेंद्र साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू, डॉ सुरेश साहू, सुरेंद्र वर्मा, रवि सिन्हा, भास्कर वर्मा , बाबा वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।





