भाजपा समर्थित सरपंचों ने चुना अपना अध्यक्ष, कांग्रेस समर्थित सरपंचों ने पहले ही चुन लिया है अध्यक्ष, पाटन ब्लॉक में सरपंच संघ का दो संगठन , दो अध्यक्ष बने, देखिए कौन बने अध्यक्ष


पाटन। पिछले दो कार्यकाल से जनपद पंचायत पाटन के तहत शामिल ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सरपंचों ने अपना अपना अध्यक्ष चुनने का कार्य कर रहे है। दो सरपंच संघ का गठन होने लगा है। जानकारी के मुताबिक भाजपा समर्थित सरपंच संघ और कांग्रेस समर्थित सरपंच संघ का अलग अलग अध्यक्ष चुना जा रहा है। आज विश्राम गृह पाटन में भाजपा समर्थित सरपंचों की बैठक रखी गई जिसमें सर्व सम्मति से ग्राम धौराभाठा के सरपंच विनय चंद्राकर को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया। वही पिछले माह कांग्रेस समर्थित सरपंचों का बैठक रेस्ट हाउस में रखी है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कांग्रेस समर्थित सरपंचों ने सरपंच संघ गठन किया जिसका अध्यक्ष के रूप में ग्राम जामगांव आर के  सरपंच रूपेंद्र शुक्ला चुने गए। बता दे कि सरपंची के पिछले दो कार्यकाल में भी इसी तरह से सरपंच संघ का दो अध्यक्ष बनते आ रहे है। जिसे लेकर अब चर्चा में है। जो सरपंच भाजपा और कांग्रेस समर्थित नहीं है वे अब दुविधा में है कि किस संगठन के साथ जुड़कर कार्य करे। फिरहाल सरपंच संघ का अध्यक्ष तो बन जाता है लेकिन सरपंचों के हितों के लिए लड़ाई लड़ने वाला संगठन की दरकार अभी भी पाटन ब्लॉक में है। इस अवसर पर मुख्य रूप से  मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा, लालेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य सभापति नीलम चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल, रवि सिंगौर, विनय चंद्राकर, निर्मल जैन, चंद्रिका साहू, रौशनी राय, लक्ष्मी नीलू वर्मा, रौशन वर्मा, अनूप चंद्राकर सहित अन्य मौजूद रहें।