भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु जी ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू सहित पदाधिकारी हुए शामिल

उतई,भाजपा उतई मंडल के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार यदु जी ने अपना जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया। उतई रेस्ट हाउस परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया गया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर प्रवीण कुमार यदु जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर शीतला ठाकुर ने कहा कि प्रवीण यदु जी का यह निर्णय युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। जन्मदिन को वृक्षारोपण कर मनाना पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता दर्शाता है।नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू ने कहा कि प्रवीण जी का संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव सराहनीय है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री चंदू देवांगन,अध्यक्ष वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति उतई फत्तेलाल वर्मा,पार्षद सोनू राजपूत, भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिला मंत्री हर्ष चंदेल, घनश्याम चंद्राकर,फलेंद्र सिंह राजपूत,सुखीत यादव,ओपी चंद्राकर,हरीश यादव,चिंटू सिन्हा,रूपेश पारख,विमला कामड़े,एकता चंद्राकर,संगीत रजक,लक्ष्मी नारायण साहू,करण सेन, सहित मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी,पार्षदगण,जनपद सदस्य,सरपंचगण,पंचगण बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।