उतई – भारत सरकार के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मचांदूर,घूघसीडीह,खोपोली,में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में भाजपा उतई मंडल के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार यदु शामिल हुए। उन्होंने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से दवा पिलाने की अपील की।इस अवसर पर श्री यदु ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, पर हमें सतर्क रहना है। दो बूंद जिंदगी की – ये नारा सिर्फ नारा नहीं,हर बच्चे का सुरक्षा कवच है। मैं उतई सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी माता-पिता से आग्रह करता हूँ कि अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।”उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “स्वस्थ भारत – सशक्त भारत” के संकल्प के साथ इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेगा।कार्यक्रम में बीएमओ उतई,एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उतई ब्लॉक में 3 दिन तक बूथ स्तर पर और उसके बाद 2 दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।







