भाजपा उतई मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने संबोधित करते कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन,बान और शान का प्रतीक है।जैसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने राष्ट्रवाद की भावना को और प्रबल किया है,वैसे ही “हर घर तिरंगा”अभियान को भी जन-जन से जोड़ने का कार्य हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से अभियान में जुट जाएं और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें। बैठक में यात्रा की तारीख,मार्ग, व्यवस्थापन,जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर गहन चर्चा की गई।भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और मोर तिरंगा मोर अभिया को लेकर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा न केवल स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि होगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और भारत की संप्रभुता का प्रतीक भी बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर तिरंगा फहराने के महत्व को समझाएं और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए अपील किए। कार्यक्रम का संचालन नगर भाजपा अध्यक्ष पार्षद लक्ष्मीनारायण साहू ने किया।आभार व्यक्त कार्यक्रम संयोजक फलेंद्र सिंह राजपूत ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू,महामंत्री चंदू देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,पार्षद सोनू राजपूत,विमला कामड़े,दानेश्वरी देशमुख,खूबीराम साहू,देवेंद्र भारती,वैभव देवांगन,बसंत,जितेंद्र सोनी, शीतल,संगीता रजक,जितेंद्र साहू,दीपक विश्वकर्मा,अनिल साहू,विनोद,सुरेंद्र निर्मलकर,छगन बंजारे,हरीश यादव,नितेश साहू,लोचन प्रसाद साहू,दनेश्वर यादव,दिनेश पटेल, दौलत राम यादव,लोकेश्वर चंद्राकर,लेखराम साहू, योगेन्द्र कुमार साहू,ओपी चंद्राकर,चंद्रशेखर बंजारे,ममता साहू सहित अधिक सांख्य में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुवे।







