भाजपा उत्तर मंडल पाटन महिला मोर्चा की हुई बैठक ग्राम झीट में सम्पन्न

पाटन। भाजपा महिला मोर्चा उत्तर मंडल पाटन की प्रथम मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन ग्राम झीट में किया गया उक्त बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्य कलिहारी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चंद्राकर, मोर्चा के जिला महामंत्री द्वय श्रीमती गायत्री वर्मा, श्रीमती जयश्री राजपूत, मंडल प्रभारी श्रीमती मनीषा देशलहरे, सहप्रभारी श्रीमती लता सोनकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की महिला बहनो से किया वादाखिलाफी शराबबंदी नही करने के कारण जिला स्तर पर चक्का जाम किया जावेगा साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन चल रहे कमल सखी कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिला बहनो को जोड़ने का आह्वान किया साथ ही सभी बहनो से आह्वान किया कि आप सबको कमरकस आगामी चुनाव में इस घोटालो की सरकार को उखाड़ फेंकने है। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ने आप महिला बहनो के साथ धोखा ही किया है पिछले चुनाव में 36 वादा कर केवल वादाखिलाफी ही किया है। चिटफंड कंपनी के पैसे वापसी की बात हो, भूमिहीनों को जमीन देने की बात हो, शराबबंदी की बात हो हर मुद्दे पर धोखा ही दिया है। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने कहा कि हर्षा लोकमणि चंदाकर ने सरकार की खिंचाई करते हुवे जनता के हित का दिखावा कर दिल्ली में बैठे अपने बड़े नेताओं की तिजोरियां भरने और प्रदेश की जनता के साथ ठगी का आरोप लगाया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री साहू ने एव आभार प्रदर्शन रेवती सोनकर ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सह प्रभारी योगिता शर्मा गायत्री साहू मंडल अध्यक्ष, रेवती सोनकर महामंत्री, लक्ष्मी देवांगन महामंत्री, भारतीय यादव उपाध्यक्ष, कैलाश यादव महामंत्री, कांति चंदेल, सीमा कौशिक, चंद्रिका साहू, दुर्गा कौशिक, निर्मला, रुकमणी, उर्वशी कुमारी, सुशीला, बुधमन सिन्हा, उमा शर्मा, दुर्गा नगर सुनीता पाटेकर, ध्रुव प्रसाद साहू, सियाराम साहू, जमुना पटेल, मुन्नी बाई, कुमारी यादव, पुष्पा बुधवंतीं, जमुना साहू, लता पटेल, प्रमिला गौतम, सुनती साहू, जागृति, मधु पटेल, राधिका और त्रिवेणी साहू, मीराबाई सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहे।