पाटन। भारतीय जनता पार्टी संयुक्त तीनो मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को रेस्ट हाउस पाटन में लाभार्थी सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया l कार्यक्रम में मुख्यातिथि बृजेश बिचपुरिया संयोजक थे। अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग ने किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षा लोकमनी चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, विशेष अतिथि खेमलाल साहू अध्यक्ष मध्यमण्डल, एल लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल, लालेश्वर साहू अध्यक्ष दक्षिण मण्डल थे। बैठक में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा की लाभार्थी हितग्राहियों का फोटो नमो एप पर डाउनलोड जरूर करे। बैठक में निर्णय लिया गया की प्रत्येक बूथ स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जो कार्यकर्ता नमो एप डाउनलोड नही किया है उसे नमो एप डाउनलोड कराया गया। बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक भगवान चंद्रकर, विनय चंद्राकर, नारद साहू, रमाकांत यादव, सुरेंद्र वर्मा, अखिलेश मिश्रा, निर्मल जैन, उत्तरा सोनवानी, मुकुंद विश्वकर्मा, संजय चंद्राकर,सुनील वर्मा, टीकाराम साहू, रमेश कश्यप, कैलाश यादव, नराद साहू, मोहन साहू, हरिशंकर, होरी लाल देवांगन, विनोद चंद्राकर, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, सुरेश साहू, धर्मेंद्र कौशिक, दिनेश साहू, राम नारायण, कैलाश, कुणाल शर्मा, केवल देवांगन, चंद्रिका साहू, निशा सोनी, सुलेंन साहू, धनराज साहू,जय प्रकाश साहू, रमाकांत साहू , सीता देवांगन , सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनो मण्डल में निवासरत प्रदेश,जिला,मंडल के पदाधिकारी,कार्यकारणी सदस्यगण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी, निर्वाचित समस्त स्तर के जनप्रतिनिधिगण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ के अध्यक्ष के वरिष्ठ, कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।







