पाटन में आज भाजपाई धरना देकर एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

पाटन। भाजपा पाटन द्वारा मंगलवार को नए बस स्टेंड में दोपहर 12 से 3 बजे तक कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने बताया की नगर पंचायत पाटन में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम पाटन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।