भाजपा कार्यकर्ता में पंचायत और निकाय चुनाव के लिए भरा जोश, भाजपा मध्य मंडल पाटन की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक रेस्ट हाउस में शुरू

बलराम यादव

पाटन। भाजपा प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार मध्य मण्डल की विस्तृत कार्यसमिति बैठक का आयोजन 27 जुलाई को दोपहर 2 बजे रेस्ट हाउस पाटन में भाजपा मध्यमण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू की अध्यक्षता में आहूत की गईl उक्त बैठक में मुख्य वक्ता ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण विधानसभा मौजूद है। इसके अलावा मंडल के वरिष्ठजन भी उपस्थित है।

उक्त कार्यसमिति बैठक में  मध्य मंडल भाजपा संगठन पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल कार्यसमिति, मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी,  कार्यसमिति सदस्यगन, मंडल के समस्त मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारीगण, शक्तिकेन्द्र के प्रभारी, संयोजक ,सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बी एल ए दो, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, समर्थित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, नगर पंचायत के नेता प्रतिपक्ष, पार्षदगण की उपस्थिति है। बैठक का संचालन
हरिशंकर साहू द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, शरद  बघेल, विनय चन्द्राकर महामंत्री द्वय भाजपा मध्य मंडल पाटन, नगर भाजपा अध्यक्ष होरी लाल देवांगन, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, मेहतर वर्मा, चंद्रिका साहू, निशा सोनी, सहित अखिलेश मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा, लालजी साहू, राजा शर्मा सहित भाजपाई बड़ी संख्या में मौजूद है।