पाटन। भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मंडल पाटन के महिला मोर्चा के द्वारा आज पाटन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सड़क जाम किया गया। इसके बाद एसडीएम पाटन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा पाटन के मध्य पाटन मंडल उत्तर पाटन मंडल एवं दक्षिण पाटन मंडल के महिला मोर्चा के द्वारा आज प्रदेश में शराबबंदी एवं शराब घोटाले में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन के बाद करीब आधे घंटे तक जनपद पंचायत के सामने मुख्य मार्ग पर भाजपाई बैठ गए।। जिससे कि करीब आधे घंटे सड़क जाम रही। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या साहू सहित तीनों मंडल के महिला मोर्चा के अध्यक्ष, महासचिव, महामंत्री सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभा को तीनों मंडल के अध्यक्ष लोकमानि चंद्राकर, लालेश्वर साहू , खेमलाल साहू के साथ ही साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधन किया। इसके बाद सड़क जाम करने के बाद सभी एक साथ एसडीएम पाटन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर प्रमुख रूप से हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, निशा सोनी, गायत्री साहू, सावित्री मंडावी, मंजू लता, मनीषा देशलहरे, चंद्रिका साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- June 5, 2023