आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंथन, सेलूद में बैठक

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र सेलुद में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रभारी दिव्या कलिहारी, खेमलाल साहू, शक्ति केंद्र संयोजक महेश्वर बन्छोर, प्राधिकारी टामन लाल साहू एवं रमेश देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं बूथ स्तर की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, राजू देवांगन, बूथ अध्यक्ष जयंत साहू, उमेश सिन्हा, अशोक यादव, पूर्व सरपंच खेमिन साहू, पंच चंचल यादव, जय प्रकाश साहू, अनुपमा देवांगन, सुनीता ठाकुर, पार्वती ठाकुर, उषा यादव, युवा मोर्चा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नितीश यादव, किरण सोनवानी, लक्ष्मण वर्मा, दिनेश बरहरे, प्रकाश साहू, ललिता वर्मा, संत राम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।