बेलरगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

नगरी/ सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती बेलरगांव में गौरवपूर्ण माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल बेलरगांव के अध्यक्ष हुमीत कुमार लिमजा उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ के संकल्प को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।इस गरिमामयी आयोजन में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक अमरसिंह पटेल, कृषि ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष लिलम्बर साहू और भाजपा मंडल बेलरगांव के मीडिया प्रभारी उमेन्द्र दीवान विशेष रूप से शामिल हुए। इसके साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ता भुवनदास मानिकपुरी, चन्द्रकांत देवांगन (विक्की) सहित क्षेत्र के कई जेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। सभी उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी के दिए गए बलिदान को याद किया और उनके बताए आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।