नितिन नबीन की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर भाजपाइयों ने मनाई खुशियां


पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन की नियुक्ति होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अमलेश्वर मंडल अंतर्गत महामाया माता की पावन भूमि जामगांव (एम) में भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सशक्त नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर कमलेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र कौशिक, मंडल महामंत्री रवि सिंगर, सरपंच राकेश चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, पन्नालाल बंजारे, चेतन चंद्राकर, सरपंच कुंदन देवांगन, जितेन सेन, गोकुल साहू, सरपंच पवन वर्मा, मनहरण सिंगौर, कामता सिंगौर, अजीत ठाकुर, राजू सोनकर, पार्षद सरोज, डॉ. आलोक पाल, पार्षद विकास सोनी सहित ग्राम के अनेक प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।