बिहार में जीत, पाटन में भाजपाइयों ने मनाया जश्न, स्वामी आत्मानंद चौक में बांटी मिठाई, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के लगाए नारे



पाटन। बिहार में भाजपा और उनके घटक दल की एकतरफा हुई जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता खुशियां मना रहे हैं। पाटन नगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वामी आत्मानंद चौक पर खुशी का इजहार किया। नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भालेज, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक सहित पार्षदों और जनपद सदस्यों ने भाजपा का झंडा लहराकर खूब नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। फटाखे फोड़कर मिठाई भी बांटी गई।