पाटन।
सोशल मीडिया पर सांसद विजय बघेल एवं भाजपा सरकार के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। ग्राम फुंडा के एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ता रानी तराई थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां जनप्रतिनिधियों की छवि को धूमिल करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित युवक के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू , मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन, सहित अन्य मौजूद थे।







