सांसद विजय बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, पाटन थाना में एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन


पाटन।
सोशल मीडिया पर सांसद विजय बघेल एवं भाजपा सरकार के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। ग्राम फुंडा के एक युवक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ता पाटन थाना पहुंचे और एसडीओपी अनूप कुमार लकड़ा को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां जनप्रतिनिधियों की छवि को धूमिल करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित युवक के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर , पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले, राजेश चंद्राकर, बाबा वर्मा, प्रकाश चंद्राकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल वर्मा, महामंत्री अखिलेश मिश्रा, महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, शुभम शर्मा, हितेश पटेल, संदीप चंद्राकर, तन्मय धुरंधर,  जय वर्मा, राजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।