गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत सिर्री में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योजनाओं की दी जानकारी

अण्डा। भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, घर-घर चलो” अभियान के तहत ग्राम सिर्री के बूथ क्रमांक 220 एवं 221 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी और लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
अभियान में मुख्य रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री ठाकुर राम चंद्राकार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष टी.आर. डहरे, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीकांत वर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री नेमलाल यादव, राजेंद्र चंद्राकर, ग्राम सरपंच श्रीमती भारती देवांगन, केशव चंद्राकर, नंदू वर्मा, सह संयोजक गुलाब देशलहरा, जगत वर्मा, खेमलाल देवांगन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जीतू देवांगन सहित कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष सनत पवार, मनोज देवांगन, दानी सपहा, सुरेश यादव, हरिशंकर, मन्नू राउत, मनोज खरे, धनीराम यादव, रामनारायण धुरंधर सहित अन्य ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया और आगामी समय में भी इस तरह के जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी रखने की बात कही।