पाटन से विजय बघेल को टिकट मिलने पर भाजपा उत्तर पाटन के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, फोड़े फटाखे बांटे मिठाई

पाटन। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के घोषित 21 विधायक प्रत्याशियों में दुर्ग जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किया गया, भाजपा उत्तर मंडल पाटन में जैसे ही यह खबर पहुंची, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण की सराहना की।
भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एक दूसरे का मुंह मीठा किया, आम जनता को भी मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी कर विजय बघेल के जीतने और छत्तीसगढ़ में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की अग्रिम बधाइयां दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से लोकमणी चंद्राकर अध्यक्ष उत्तर मंडल, श्रीमती हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, फेरहाराम राम धीवर सांसद प्रतिनिधि, प्रकाश चंद्राकर, धर्मेंद्र सोनकर मंडल उपाध्यक्ष, कमलेश चंद्राकर अध्यक्ष किसान मोर्चा, मोहन साहू अध्यक्ष भाजयुमो, शिवा साहू शक्तिकेंद्र संयोजक, ए आर साहू संयोजक बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ, डॉ आलोक पाल, मोहन साहू सरपंच, कुमार साहू, सोनू साहू, बलदेव पाटकर, राहुल साहू, गायत्री साहू अध्यक्ष महिलामोर्चा, लक्ष्मी देवांगन, रवि सिंगौर, राजू साहू, रविकांत कौशिक, हितेश साहू, विवेक कौशिक, रामकुमार साहू, ललित यादव, विकास सोनी, मनहरण सिंगौर, चैन साहू, ताम्रध्वज साहू, सनी यादव, हरि साहू, हीरालाल साहू सोहन निषाद, मृत्युंजय देवांगन, पुरण साहू, ओम प्रकाश साहू,धनेश यादव, मनोहर साहू,अमित गेन्द्रे, कमलेश साहू, कुलदीप बैसवाड़े, सुरेन्द्र शर्मा, सुनीता पाटकर, उमा शर्मा, गोवर्धन चक्रधारी, जगन्नाथ साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।