कुम्हारी । प्रदेश भाजपा संगठन एवं संगठन भिलाई जिला के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल के द्वारा कवर्धा में 3 अक्टूबर को भगवा ध्वज के अपमान के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम कुम्हारी बस्ती बाजार चौक में रखा गया, कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता, व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा ने कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतियों को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने भगवान राम मंदिर निर्माण पर रोड़ा अटकाने का आरोप भी कांग्रेसी पार्टी पर लगाया। वहीं भिलाई जिला सह-कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय ने अपने उद्बोधन में हिंदुओं के सम्मान भगवा ध्वज के खिलाफ इस प्रकार का कृत्य को छत्तीसगढ़ सहित देश का अपमान बताया। वहीं उन्होंने किसानों के मुद्दे पर किस्तों में दिए जाने वाले बोनस का मुद्दा मुख्य रूप से रखा। भिलाई जिला मांझी प्रकोष्ठ संयोजक राजू निषाद ने 3 अक्टूबर कवर्धा के लोहारा चौक पर भगवा ध्वज का अपमान कर उसे उतारने के मामले व उनका विरोध करने वाले दुर्गेश देवांगन से मारपीट कर जेल में बंद करने को लेकर राज्य सरकार एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ जमकर आरोप लगाया। इसी क्रम में वक्ताओं के रूप में नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता कुर्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश साहू, ओमकार मारकंडे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुजीत यादव, मंडल महामंत्री कैलाश सोनकर, सुमित द्विवेदी, उधोराम साहू, ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर बोले। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष पी.एन. दुबे ने एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गोल्डी गोस्वामी ने किया। इस कार्यक्रम के समापन के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन भी किया गया, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद विनोद बंजारे, पूर्व पार्षद रेशम बंजारे, फिंगेश्वर साहू ,गीता निर्मलकर ,भरत लाल सिन्हा, आजूराम वर्मा, आर.पी. दुबे, धर्मेंद्र सिन्हा, पुरुषोत्तम मधुकर, खिलावन शर्मा, कविता चंद्राकर, मंजू लता तिवारी ,सुरेखा वर्मा ,गीतांजलि, तुकाराम सेन, दिलीप पाल, धनीराम साहू, श्रवण साहू, लक्ष्मी नारायण साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
- November 12, 2021