शोशल मीडिया में सांसद विजय बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग, अमलेश्वर थाना में सौंपा भाजपाइयों ने ज्ञापन, फुंडा का है युवक

पाटन।
सोशल मीडिया पर सांसद विजय बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। इस संबंध में भाजपाइयों ने अमलेश्वर थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा सांसद विजय बघेल और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उसे शेयर किया गया। उक्त टिप्पणी करने वाले युवक की पहचान ग्राम फुंडा निवासी गौरव वर्मा (पिता बाल कृष्ण वर्मा) के रूप में हुई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमलेश्वर थाना में ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दयानंद सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर, कैलाश यादव, अजित सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र कौशिक, रामाधार साहू, विकास सोनी, राजू सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।