उतई। 2 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से ग्राम पुरई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात में सवाल जवाब करने जायेगा। भाजयुमो के अध्यक्ष प्रवीण यदु ने बताया की उनका सवाल रहेगा की ग्रामीण क्षेत्रो में प्रधानमंत्री आवास क्यों रोक के रखें है राज्य सरकार, दुर्ग जनपद पंचायत में भाजपा समर्पित सरपंचों को धारा 40 में क्यों फंसाया जा रहा हैं, पुरई रोड में स्थापित शराब दुकान को कब तक हटाया जायेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे बाजार चौक उतई के पास से भाजपाई पूरई जाने निकलेंगे।

- April 1, 2023
भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री से सवाल पूछने भाजपाई भी जाएंगे पुरई, बनाई जा रही है रणनीति
- by Balram Yadu