भाजपा प्रत्याशी की छवि खराब करने के विरोध में भूपेश बघेल एवं मोहन मरकाम का भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन

*आशीष दास

कोंडागांव/बड़ेडोंगर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष हेमचंद देवांगन के नेतृत्व में कोंडागांव जिला के बड़ेडोंगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर, प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बना कर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है इसका पुर जोर से विरोध करते हुए बड़ेडोंगर मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बस स्टैंड बड़ेडोंगर में पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष झाड़ीराम सलाम, मंडल अध्यक्ष हेमचंद देवांगन, फूलसिंह नाग, राजेंद्र सिन्हा, हलाल महावीर, परमेश्वर सेठिया, बलराम मरकाम, बलदेव नेताम, सुरेंद्र बघेल, सोभाराम नाग, राजकुमार सागर, दीगम राना, मंगऊ शोरी, अनित प्रधान, कज्जू नाग, अर्जुन कश्यप, आनंद माली, फूलसिंह मरकाम, प्रवेश नाग, मानकु, राजमन नाग, लक्षमण नाग, धन्नू नेताम सहित मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।