भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई-दूज की शुभकामनाएं

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री मौर्यध्वज सेन ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई-दूज के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। यह पर्व हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पर्यावरण और गौ-धन के संरक्षण का संदेश देती है, वहीं भाई-दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।

श्री सेन ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और पर्यावरण का भी ध्यान रखें।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में नई खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य लेकर आए।