सांसद विजय बघेल और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने उतई थाने में की शिकायत

सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप, विकास साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग

पाटन। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा पाटन मंडल के अध्यक्ष कुणाल वर्मा ने उतई थाना पहुंचकर ग्राम सेलूद निवासी विकास साहू के खिलाफ लिखित शिकायत प्रस्तुत की है।

शिकायत के अनुसार, 26 नवंबर 2026 की रात करीब 1 बजकर 56 मिनट पर विकास साहू द्वारा अपने मोबाइल नंबर  से व्हाट्सएप स्टेटस पर कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए पोस्ट साझा की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पोस्ट के माध्यम से सांसद विजय बघेल एवं भाजपा के प्रति पार्टीगत समूहों के बीच शत्रुता, घृणा एवं वैमनस्यता की भावना पैदा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।