प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने शुरू किया हल्ला बोल

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । प्रदेश में बैठे भूपेश सरकार के दिये गए बयान जिसमे 5.00लाख रोजगार एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्ट आचरण युवाओं को ठगने की बात कही है। इसी तारतम्य विरोध एवं जागृत भाव को लेकर आज जिले से पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत पात्र एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पोया ने विश्रामपुरी मंडल पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल चौक विश्रामपुरी में सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए चौक चौराहो में पोस्टर चिपकाते विरोध प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के सभी दस मंडलो में किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान लगभग 20 हजार लोगो तक रोजगार मिला है यह बात स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने स्वीकारी थी। जो कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं को भ्रमित करने का कार्य किया है।

इस दौरान मंडल महामंत्री रविन्द्र पांडे, प्रभु नेताम युवा मोर्चा अध्यक्ष, गौरव शार्दुल युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय सोनी, गीतेश साहू, गोपेन्द्र मरकाम एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।