शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा राजिम पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

राजिम। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का शुक्रवार को राजिम आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे राजिम मुख्यालय के पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में आतिशबाजी और बाजे-गाजे के साथ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

भगवान राजीव लोचन का लिया आशीर्वाद
राजिम पहुंचने के बाद राहुल टिकरिया ने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। पंडित सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

युवा शक्ति संगठन और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत : टिकरिहा
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को आगे आकर समाज और देश की सेवा के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। श्री टिकरिहा ने कहा कि युवाओं को केवल संगठन का सदस्य बनने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सक्रिय रहकर समाज के बीच काम करना होगा। उन्होंने युवाओं को संघर्ष के लिए तैयार रहने और संगठन के प्रत्येक अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
हजारों नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि, गरियाबंद जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को भाजयुमो से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटना होगा।
संगठन को मजबूत बनाएं युवा : विधायक साहू
कार्यक्रम के दौरान राजिम विधायक रोहित साहू सहित उपस्थित भाजपा नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का स्वागत करते हुए युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आवहान किया। युवा कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। राजिम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर जिस तरह से युवाओं में उत्साह दिखाई दिया, उससे संगठन की सक्रियता का भी प्रदर्शन हुआ। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच हुए स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में रही मौजूदगी
स्वागत कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, सोसायटी गरियाबंद जिला के महाअध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव,भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष हरित,कमल सिन्हा,गरियाबंद जिला भाजयुमो अध्यक्ष दीपक साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, युवा नेता अभिषेक सोनकर, मनीष साहू, मोहनीश ठाकुर, आकाश राजपूत, शाश्वत उपाध्याय, संजीव सोनकर, अजय पटेल, आशीष पांडे, वीरेंद्र साहू, स्वर्णिम शर्मा, चंद्रभूषण साहू, ओंकार साहू।
पुखराज साहू, गौतम शर्मा, मुकेश ध्रुव, शीतल सिन्हा, टुकेश्वर साहू, डायमंड साहू, रमेश सिन्हा, वैभव थदानी, रवि साहू, सुजल कोठारी, मयंक सोनी, अजय साहू, रवींद्र ध्रुव, शुभम सांग, वेष राठौर, प्रतीक तिवारी, खोमेश्वर साहू, मानव निर्मलकर, पंकज निर्मलकर, नंदकिशोर चौबे, खुशी साहू, मंडल अध्यक्ष जानकी सोनकर, निलेश्वरी साहू, मधु नत्थानी, संतोषी श्रीवास्तव, विक्रम साहू, सुशील साहू, गोविंदा पाल, लक्ष्मीनारायण तिवारी, घनश्याम ध्रुव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।





