भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल पाटन का सांकरा में स्वच्छता अभियान आयोजन, छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष ने की शुरुआत

पाटन। भा ज पा के स्थापना दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा मोर्चा प्रदेश के निर्देश पर आज उत्तर पाटन मंडल के ग्राम सांकरा में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, अंकित जसवाल प्रदेश महामंत्री, सच्चिदानंद उपासने पाटन विधानसभा प्रभारी, शुभम शर्मा प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष,प्रदेश प्रक्षिक्षण प्रमुख सुरेन्द्र साहु, भाजपा के मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर एवं महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला पंचायत दुर्ग के सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पीएम नरेन्द्र मोदी के इच्छानुरूप ग्राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा के मुख्य द्वार के सामने जीम के स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ततपश्चात गली भ्रमण करते हुए ग्राम के ही सतनामी पारा में स्थित बाबा गुरु घासीदास की जय स्तंभ की सफाई की गई आसपास के स्थान को भी साफ सफाई कर पूजा अर्चना के पश्चात सभा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि 4 से 14 अप्रेल डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती तक पखवाड़ा भर अलग अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान के साथ सामाजिक गतिविधि, खेलकूद सहित अन्य कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।जिसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा की है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी चूंकि पाटन से है मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने के बावजूद पाटन का जिस गति से विकास होना था नही हो पा रहा है और जो कार्य हो है वहा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता के नाम कई प्रकार से नियम कानून लगा कर परेशान किया जा रहा है केवल विज्ञापन में ही बेरोज गारी भत्ता दिखाई देता है। वादाखिलाफी कर जनता को गुमराह कर रही है।
इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि माननीय मोदी जी ने जब से देश की सत्ता सम्हाली है लालकिये के प्राचीर से एक आह्वान किये की पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलानी है हर घर मे शौचालय बनानी है उसके बाद से आज तक पूरे देश मे लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है देश को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है, करोड़ो की संख्या में शौचालय बनाया गया है साफ-सफाई से हमारा तन-मन दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहता है। यह हमें किसी और के लिए नहीं, वरन् खुद के लिए करना है। यह जागरूकता जन-जन तक पहुँचानी होगी। हमें इसके लिए ज़मीनी स्तर से लगकर काम करना होगा। आज हर घर मे नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा चंद्राकर ने कहा की अपने प्रधानमंत्री बनने के बाद माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2014, को इस अभियान का आगाज़ किया था। भारत को स्वच्छ करने की परिवर्तन कारी मुहिम चलाई थी। भारत को साफ-सुथरा देखना गांधी जी का सपना था। देखा जाए तो, अपने आस-पास साफ सफाई रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। अगर सभी को अपनी जिम्मेदारियों का आभास होता, तो इस अभियान की जरूरत ही नही पड़ती। हर कोई अपना घर तो जरूर साफ करता है, लेकिन अपनी सारी गंदगी, कूड़ा-कचरा बाहर, गलियों, सड़को और चौराहों पर फेंक देते है। ये नहीं सोचते कि पूरा देश ही हमारा घर है। इसे भी साफ रखना हमारा ही काम है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री रवि भगत प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन,उपकार चंद्राकर महामंत्री युवा मोर्चा, प्रदेश महामंत्री अंकित जयसवाल,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, पाटन प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने , मंडल अध्यक्ष श्री लोकमानी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष मोहन साहू, महामंत्री रवि सिंगौर, महामंत्री राजू साहू, फेरहा राम ढीवर, बंशी साहू, शैलेश शर्मा, यशवंत जागड़े, अभिषेक प्रताप सिँह, रविकांत कौशिक, घनश्याम कौशिक, अलोक पाल, मृत्युंजय देवागन, हितेश साहू, हितेश पटेल, विनोद तिवारी, हरिनारायण साहू, कुमार साहू, सत्यम सोनकर, राम साहू, कामता सिंगोर,मनहरन सिंगोर, मनीष सोनवानी, युवराज टंडन, राजकुमार, धर्मेन्द्र सोनकर, यशवंत जांगड़े, घनश्याम (घंसु), शुभम जागड़े, छोटू यादव, मनीष सोनवानी, केशव सोनवानी, तेजराम वैष्णव, विकास सिंगोर,मेघराज, अर्जुन बंधे,सहित सैकड़ो पार्टी वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे!