भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण कर दरबार मोख़ली मंडल में मनाया गया भाजपा का 47वाँ स्थापना दिवस

पाटन।
भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल में आज मंडल स्तरीय भाजपा स्थापना दिवस ग्राम भंसुली के भाजपा कार्यालय में भारत माता ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ.श्यामप्रसाद मुखर्जी के तेलचित्रो पर माल्यार्पण कर एवं भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने स्वागत भाषण के साथ भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष के दिनों के साथ ही अब तक की उनकी उपलब्धि के बारे में जानकारी दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता पोसुराम निर्मलकर जी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर अपने अनुभव साझा कर कार्यकताओं को मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 6अप्रैल 1980 को जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तो उसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई जी बने।उस समय पार्टी के पास संसाधन की कमी थी फिर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ.श्यामप्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों को लेकर संसद में 2 सीट से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन के रूप में बन चुकी है।
कार्यक्रम को जिला महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष श्रीमति चंद्रिका साहू ने भी संबोधित कर अपना विचार साझा किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू ने किया।आभार एवं समापन की घोषणा मंडल उपाध्यक्ष नीलमणि साहू जी ने किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भंसुली सरपंच श्रीमति भगवती साहू,ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष दानी राम वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति सविता साहू, सोशल मीडिया प्रभारी तरुण चंद्राकर,पूर्व जनपद सदस्य गेंदलाल डहरिया,सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षगण तुकेश निर्मल,अंगेश सिंहा, प्रेमलाल साहू,मुकेश साहू,उपसरपंच पदमन साहू,महेंद्र साहू, पिंशु महिलांगे, चित्रसेन साहू,पोषण लाल साहू, ठाकुर राम यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।