पाटन में हुआ भाजपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन



पाटन। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पाटन में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन भाजपा द्वारा किया गया। स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम में हुए इस आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री और विधायक कुरूद अजय चंद्राकार और सांसद विजय बघेल , भाजपा के जिला मंत्री जितेंद्र वर्मा उपस्थित थे। वक्ताओं ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत चल रहे कार्यों के बारे में विचार रखे। इसके अलावा लोकल फॉर वोकल के बार में भी जानकारी दी है। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर  भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भारत देश जब तक विश्व के सर्वोच्च स्तर पर नहीं पहुंच जाता तब तक कार्य करते रहना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री दिलीप साहू ने तथा आभार व्यक्त भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।