बंद कमरे  में हो रही है भाजपा के समन्वय समिति की बैठक,  ये सब भाजपा नेता ले रहे है पाटन विस के चारो मंडल अध्यक्ष से जानकारी, पीढ़िए पूरी ख़बर


पाटन। पाटन विधानसभा स्तरीय भाजपा का सम्मेलन होने से पहले अभी विश्राम गृह सेलूद के रेस्ट हाउस पर बंद कमरे में समन्वय समिति की बैठक जारी है ।बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम  अलावा सांसद विजय बघेल सहित जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भाजपा के 4 मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल है। बताया जा रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भाजपा के उत्तर पाटन, मध्य पाटन ,दक्षिण पाटन एवं कुम्हारी मंडल के अध्यक्षों से विस्तार से जानकारी ली जा रही है ।सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि सम्मेलन में कौन-कौन वक्ता किन-किन विषयों पर बाद रखेंगे इसकी भी रणनीति तय की जा रही है ।