पाटन। भाजपा के दरबार मोखली मंडल का जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 स्तरीय बैठक आज दरबार मोखली में हुआ। इस बैठक में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर,पोसुराम निर्मलकर मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,,मध्य पाटन के पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, दक्षिण पाटन के पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 11 के प्रत्याशी शैलेंदी ठाकुर, जनपद क्रमांक 14 के सदस्य प्रत्याशी कुंती सुरेश साहू, सहित अन्य मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कार्यकताओं ने स्वागत किया।

- February 7, 2025
भाजपा का दरबार मोखली मंडल में बैठक शुरू: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बनाई रणनीति…क्षेत्र क्रमांक 11 का कार्यालय उदघाट्न हुआ
- by Balram Yadu