पाटन। भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा का गांव चलो अभियान ग्राम बठेना पहुंची। गांव चलो अभियान के ग्राम बठेना के प्रभारी दामोदर चक्रधारी मुख्य रूप से मौजूद थे। बठेना के भाजपा कार्यकर्ता सुनील वर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहले तो गांव का भ्रमण किया। इसके बाद मनरेगा स्थल पर जाकर मजदूरों से चर्चा किया। सभी को राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराए गया। साथ ही योजनाओं का प्रसार प्रसार से सबंधित एक कलेंडर का विमोचन किया। इस असवर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।







