उतई।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण के अंतर्गत ‘गांव चलो, घर चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत भाजपा उतई मंडल द्वारा ग्राम मचादूर, खोपली, घुघसीडीह, चिरपोटी, करगाडीह एवं उतई में घर-घर संपर्क किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया।
अभियान के दौरान विभिन्न गांवों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, चंदू देवांगन, वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं उतई मंडल प्रभारी श्वेता यादव, करण सेन, फलेंद्र राजपूत, पार्षद सतीश चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण साहू, विमला कामड़े, एकता चंद्राकर, मोतिम ठाकुर, दनेश्वरी देशमुख, शुभम वर्मा, पूजा चंद्राकर, लोकेश्वर चंद्राकर, ओमन लाल साहू, अशोक देवांगन, बसंत सोनवानी, घनश्याम साहू, राजूलाल साहू, घनश्याम चंद्राकर, देवेंद्र भारती, धनराज गजपाल, लेखराम साहू, हितेश साहू, सोमन साहू, मंजू वर्मा, राकेश देवगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







